2 करोड़ का सोना की लूट, बीजापुर में चाकू की नोंक पर सर्राफा कारोबारी के साथ हुई वारदात

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Tue, 10 Nov 2026 03:27 PM
2 करोड़ का सोना की लूट, बीजापुर में चाकू की नोंक पर सर्राफा कारोबारी के साथ हुई वारदात
ऑडियो सुनें

बस्तर के बीजापुर से बड़ी खबर सामने आई है। बीजापुर के नेलसनार थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 63 पर पांडे मुर्गा गांव के समीप 3 अज्ञात लोगों ने चाकू के नोंक पर लगभग दो करोड़ के ज्वेलर्स लुट लिए।

शाम के लगभग 6.15 बजे यह घटना हुई। सूत्रों के मुताबिक भैरमगढ़ स्थित ज्वेलरी दुकान से ज्वेलर्स स्वरूप सोनी रोज की तरह गीदम जा रहे थे। पांडे मुर्गा के समीप पहुंचे तीन अज्ञात लोगों ने मोटरसाइकिल से उतर वाहन को रोका और चाकू की नोंक पर ज्वेलर्स से बैग छीन भाग निकले।

इस घटना की जानकारी ज्वेलर्स स्वरूप सोनी ने नेलसनार थाना में दी है। लगभग दो करोड़ के ज्वेलर्स के लुट जानकारी खबर आ रही है लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

थाना प्रभारी के अनुसार ज्वेलर्स स्वरूप सोनी ने घटना के बारे में सूचना दी है। अभी ज्वेलर्स द्वारा कितने के जेवरात रहे इसका आंकलन किया जा रहा है। पुलिस रात्रि से ही अज्ञात लुटेरे के बारे में जानकारी ले रही है। विस्तृत जानकारी रिपोर्ट दर्ज होने पर दी जाएगी।

नेशनल हाईवे 63 नेलसनार से भैरमगढ़ के बीच हुई लुट की वारदात से दहशत बन गया। चौबीस घंटे आवाजाही वाले मार्ग पर‌ हुई इस घटना को लेकर बेखौफ होकर आने जाने वालों के लिए चिंता का विषय है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group