जीएसटी विभाग में कथित रिश्वतखोरी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने विभाग की कार्यप्रणाली और अधिकारियों की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस पूरे घटनाक्रम में शिकायतकर्ता भी एक ही है।
कबाड़ कारोबारी मोहम्मद शोएब रंगरेज की शिकायत पर करीब दस माह पहले रायपुर में जीएसटी विभाग के दो निरीक्षकों के खिलाफ वसूली को लेकर एफआईआर दर्ज हुई थी और उन्हें जेल जाना पड़ा था। अब इसी कारोबारी की शिकायत पर कांकेर में जीएसटी की असिस्टेंट कमिश्नर अंचला गिरी और उनके कथित मध्यस्थ चार्टर्ड अकाउंटेंट इमरान मेमन एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) के ट्रैप में गिरफ्तार होकर जेल पहुंच गए हैं। दूसरी ओर असिस्टेंट कमिशनर की गिरफ्तारी के बाद विभाग ने उन्हें निलंबित कर दिया है।
दोनों ही मामलों में कबाड़ कारोबारी शोएब रंगरेज ने की थी शिकायत
रायपुर के मामले के करीब दस माह बाद एक बार फिर मोहम्मद शोएब रंगरेज की शिकायत चर्चा में है। इस बार शिकायत के आधार पर एसीबी की टीम ने कांकेर में जीएसटी की असिस्टेंट कमिश्नर अंचला गिरी को डेढ़ लाख रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया। इस कार्रवाई में चार्टर्ड अकाउंटेंट इमरान मेमन को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि इमरान मेमन इस मामले में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा था। कार्रवाई के बाद दोनों को गिरफ्तार कर कांकेर जेल भेज दिया गया। दोनों ही मामलों में आरोपों को न्यायालय में सिद्ध होना अभी बाकी है।
आखिर एक ही कारोबारी को जीएसटी विभाग के अधिकारियों के खिलाफ बार-बार शिकायत करने की नौबत क्यों आई? शिकायत के मुताबिक, लोहे का स्क्रैप नवध लेकर जगदीश प्लांट, सिलतरा जा रहे कॉल ट्रक क्रमांक सीजी-04-एमएफ-4788 सोस को एसकेएस टर्निंग, सिलतरा के पास प्रबं रोका गया था। इसके बाद ट्रक को साईं पार्किंग ले जाया गया जहां वाहन और उसमें लदे स्क्रैप को छोड़ने के एवज में राब कथित तौर पर एक लाख रुपये की मांग सि की गई। शिकायतकर्ता का आरोप था कि के अगले दिन उसने 50 हजार रुपये का क भुगतान किया, लेकिन अधिकारियों ने कोई रसीद नहीं दी। इसके बाद उसे संदेह हुआ और उसने रायपुर स्थित राज्य कर आयुक्त कार्यालय में शिकायत की। मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 308 (2) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया। इस प्रकरण का उल्लेख छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जमानत आदेश में भी है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 15 अप्रैल 2026 को दोनों निरीक्षकों की पहली जमानत याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी थी।