बिहार की महिलाओं के सिंदूर और छठ पूजा की परंपरा पर अश्लील टिप्पणी करना स्टैंड-अप कॉमेडियन यश माहेश्वरी को भारी पड़ गया है. उनके एक वीडियो को लेकर विरोध शुरू हो गया है.
विवाद की शुरुआत यश माहेश्वरी के स्टैंड-अप शो ‘Morally Questionable’ से हुई. उन्होंने 21 नवंबर को अपने यूट्यूब चैनल पर इस शो का वीडियो अपलोड किया था. वीडियो के विवरण में बताया गया था कि यह दिल्ली-NCR में किए गए उनके शो का हिस्सा है. इसी वीडियो के एक हिस्से में उन्होंने छठ पूजा के दौरान बिहार की विवाहित महिलाओं के नाक से माथे तक लंबा सिंदूर लगाने की परंपरा पर टिप्पणी की.
यश ने सिंदूर की लंबाई को लेकर अश्लील तुलना की और महिलाओं के पतियों के निजी अंगों का संदर्भ दिया. शुरुआत में वीडियो का छोटा हिस्सा सोशल मीडिया पर शेयर किया गया. इसके बाद कई यूजर्स ने बिहार पुलिस को टैग करते हुए कॉमेडियन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. लोगों का कहना था कि छठ पूजा बिहार की पहचान और आस्था से जुड़ा महापर्व है. इस दौरान महिलाओं के सिंदूर लगाने की परंपरा का इस तरह मजाक उड़ाना सिर्फ एक धार्मिक परंपरा पर टिप्पणी नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान से जुड़ा मामला भी है.
विवाद पर बीजेपी नेता और सामाजिक कार्यकर्ता ऋतु जायसवाल ने कड़ी नाराजगी जताई. कांग्रेस सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने भी इस विवाद पर नाराजगी जताई. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर बिहार पुलिस, दिल्ली पुलिस और संबंधित कानून प्रवर्तन एजेंसियों से मामले का तत्काल संज्ञान लेने की अपील की. सिंघवी ने उचित धाराओं में केस दर्ज करने और कानून के तहत सख्त कार्रवाई की मांग की.
देखिए वीडियो