Constitution Day: मुख्यमंत्री माझी ने कहा- हमारा संविधान प्रत्येक नागरिक को न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व का अधिकार प्रदान करता है

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 26 Nov 2026 03:20 PM
Constitution Day: मुख्यमंत्री माझी ने कहा- हमारा संविधान प्रत्येक नागरिक को न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व का अधिकार प्रदान करता है
ऑडियो सुनें

ओडिशा विधानसभा ने बृहस्पतिवार को संविधान दिवस मनाया। विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी ने मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी सहित सदस्यों को संविधान में निहित मूल्यों को बनाए रखने की शपथ दिलाई। विधानसभा भवन के मुख्य द्वार पर विधायक एकत्रित हुए जहां पाढ़ी ने प्रस्तावना पढ़ी जिसे अन्य विधायकों ने सामूहिक रूप से दोहराया।

कांग्रेस विधायक दल के नेता राम चंद्र कदम, बीजू जनता दल (बीजद) के वरिष्ठ सदस्य गणेश्वर भेरा और संसदीय कार्य मंत्री मुकेश महांिलग सहित कई लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर विपक्ष के नेता नवीन पटनायक ने भी विधानसभा में संविधान की प्रति पर पुष्पांजलि अर्पित की।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में माझी ने याद दिलाया कि संविधान सभा ने 26 नवंबर, 1949 को औपचारिक रूप से संविधान को अपनाया था और इसके निर्माताओं को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, ”हमारा संविधान प्रत्येक नागरिक को न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व का अधिकार प्रदान करता है। आइए हम संवैधानिक मूल्यों और कर्तव्य की भावना से प्रेरित होकर एक समृद्ध ओडिशा और एक विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हों।”

पटनायक ने एक अलग सोशल मीडिया पोस्ट में संविधान के ”दूरदर्शी निर्माताओं” को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनकी बुद्धिमत्ता ने विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के लिए एक मार्गदर्शक दस्तावेज प्रदान किया और विविधता से भरे राष्ट्र को एकजुट किया। उन्होंने लोगों से लोकतांत्रिक मूल्यों, न्याय और समानता को बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को नवीकृत करने और अपने मूलभूत कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने का आग्रह किया। राज्यपाल ने इस अवसर पर लोगों को बधाई देते हुए उनसे न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के संवैधानिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को फिर से मजबूत करने का आह्वान किया।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav