कृषि मंत्री रामविचार नेताम स्पेन पहुंचे, हाई-स्पीड रेल यात्रा का रोमांच लिया, छत्तीसगढ़ के सुगंधित चावलों को बड़ा बाजार मिलने की उम्मीद

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Fri, 27 Nov 2026 05:19 PM
कृषि मंत्री रामविचार नेताम स्पेन पहुंचे, हाई-स्पीड रेल यात्रा का रोमांच लिया, छत्तीसगढ़ के सुगंधित चावलों को बड़ा बाजार मिलने की उम्मीद
ऑडियो सुनें

नवभारत ब्यूरो

धान के कटोरे के रूप में विख्यात छत्तीसगढ़ की कृषि संपदा अब अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। प्रदेश के पारंपरिक सुगंधित चावल व अन्य विशिष्ट कृषि उत्पादों को वैश्विक उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए पेन के बार्सिलोना में महत्वपूर्ण पहल की गई है। कृषि मंत्री रामविचार नेताम के नेतृत्व में स्पेन पहुंचे राज्य के प्रतिनिधिमंडल की फिरा बार्सिलोना संस्था के सीईओ रिकॉर्ड जेप्टरो के साथ बैठक हुई।

बैठक में कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी व संचालक राहुल देव शामिल रहे। बैठक में छत्तीसगढ़ के विशिष्ट कृषि उत्पादों की वैश्विक ब्रांडिंग, अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनियों में सहभागिता, निर्यात की संभावनाओं तथा यूरोपीय बाजारों तक पहुंच सुनिश्चित करने के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई। संस्था के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने छत्तीसगढ़ शासन के साथ समन्वय स्थापित कर प्रदेश के जवाफूल, जीराफूल, नगरी दुबराज और कालीमूंछ सहित अन्य विशिष्ट कृषि उत्पादों को छत्तीसगढ़ शासन ने निर्यात प्रोत्साहन नीति 2026-30 के तहत वर्ष 2030 तक प्रदेश के निर्यात को दोगुना करने का लक्ष्य भी निर्धारित किया है।

बार्सिलोना में हुई यह व्यावसायिक चर्चा कृषि निर्यात की संभावनाओं को विस्तार देने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। इस अवसर पर भारत से विदेश सेवा की अधिकारी काउंसिल जनरल ऑफ इंडिया आर्स निसार भी उपस्थित थी। गौरतलब है कि उक्त संस्था भारत सहित विभिन्न देशों व राज्यों के साथ व्यावसायिक समन्वय स्थापित कर कृषि उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंचों तक पहुंचाने की दिशा में कार्य करती है। देश के मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में समन्वय के बाद इस पहल से छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादकों, किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ), कृषि उद्यमियों एवं निर्यातकों को विदेशी खरीदारों से जुड़ने
के नए अवसर मिलने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ के पारंपरिक सुगंधित व अपनी विशिष्ट खुशबू, स्वाद और गुप् के कारण अलग पहचान रखते हैं। प्रदेश में जीराफूल और नगरी दुबराज चावल भौगोलिक संकेतक (जीआई टैग) भी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इनकी ब्रांडिंग से किसानों को उनकी विशिष्ट का बेहतर मूल्य मिलने के साथ ही धान की किस्मों के संरक्षण को भी प्रश्रय मिल सकता है।

स्पेन प्रवास के दौरान बार्सिलोना से मैड्रिड तक हाई-स्पीड रेल यात्रा का अनुभव प्राप्त किया। लगभग 300 किमी प्रति घंटे की रफ्तार, सहज यात्रा, समयबद्धता और आधुनिक सुविधाएं स्पेन की उन्नत परिवहन व्यवस्था का शानदार उदाहरण हैं। आधुनिक तकनीक, बेहतर कनेक्टिविटी और मजबूत आधारभूत संरचना यह दर्शाते हैं कि दूरदर्शी सोच किस प्रकार विकास को नई गति प्रदान कर सकती है।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group