राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा रायपुर-खरोरा मार्ग पर सड़क हादसे में घायल, हाथ में फ्रैक्चर; एम्स रायपुर में भर्ती

rajya-sabha-mp-laxmi-verma-injured-road-accident-aiims-raipur
Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 28 Nov 2026 02:06 PM
राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा रायपुर-खरोरा मार्ग पर सड़क हादसे में घायल, हाथ में फ्रैक्चर; एम्स रायपुर में भर्ती
ऑडियो सुनें

छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा शुक्रवार को रायपुर और खरोरा के बीच सड़क हादसे में घायल हो गईं। उनके हाथ में फ्रैक्चर हुआ है। कार में सवार उनका बेटा, गनमैन और चालक भी गंभीर रूप से चोटिल हुए हैं। दुर्घटना के तुरंत बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका उपचार कर रही है।

किसे कितनी चोट आई?

प्राप्त जानकारी के अनुसार सांसद के हाथ में फ्रैक्चर हुआ है। उनके वाहन चालक के सीने और हाथ में गंभीर चोट आई है। हादसा होते ही घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।

कार्यक्रम से लौटते समय हुआ हादसा

राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा बलौदाबाजार में एक कार्यक्रम में शामिल होकर कार से रायपुर लौट रही थीं। इसी दौरान खरोरा के पास उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उस समय कार में सांसद के अलावा उनका बेटा, गनमैन और चालक समेत कुल चार लोग सवार थे। सूचना मिलते ही खरोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जांच शुरू की और घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी जुटा रही है।

उसी मार्ग पर हुई एक और दुर्घटना

सांसद के वाहन के हादसे से कुछ समय पहले इसी मार्ग पर एक और दुर्घटना हुई थी। रायपुर से खरोरा जा रही कार और खरोरा से रायपुर की ओर आ रहे ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहत कार्य शुरू कर घायलों को खरोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां चिकित्सक उनका इलाज कर रहे हैं।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news