भोपाल के वीआईपी रोड कोहेफिजा चौराहा पर एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई और पलट गई. इस घटना में बस में सवाल कई स्कूली बच्चें और टीचर घयाल हुए हैं. जिन्हें इलाज के लिए तुरंत हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.
शराब पीकर बस चला रहा ता ड्राइवर
जानकारी के मुताबिक, इस बस में लिटल एंजल स्कूल के बच्चे सवार थे. शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, ड्राइवर नशे में था इसी वजह से बस अनियंत्रित होकर रोड के बगल में लगी रेलिंग पर चढ़ गई. हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और बच्चों को एंबुलेस से हमीदिया हॉस्पिटल पहुंचाया गया. इस दुर्घटना में बच्चों के साथ बस में मौजूद एक शिक्षिका भी घायल हुई हैं, जिनका इलाज जारी है.