झुलसाने लगी गर्मी, पारा 40 डिग्री से अधिक

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Wed, 30 Mar 2022 12:43 AM
ऑडियो सुनें

रायपुर. प्रदेश में अब गर्मी झुलसाने लगी है. अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक है. राजधानी रायपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री के करीब था. दिनभर तपने के बाद रात को भी पसीना निकल रहा था. गर्मी का जनजीवन पर भी असर दिखने लगा है. तेज धूप से बचने लोग गमछा, टोपी, स्कॉर्प का उपयोग करने लगे हैं. दोपहर को राजधानी की प्रमुख सड़कों पर अपेक्षाकृत कम हलचल रहती है. शाम-रात को मरीन ड्राइव, बूढ़ातालाब सरोवर, गार्डन जैसे स्थानों पर भीड़ बढ़ रही है. कोलड्र्ंिक्स, आइसक्रीम की मांग बढ़ गई है. मौसम के जानकारों का कहना है कि अभी गर्मी और बढ़ेगी. सूर्य की तपिश बढ़ने के साथ नमी घटकर 41-27 प्रतिशत तक रह गई है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news