संप्रग सरकार की ओर से शुरू की गई अच्छी योजना व्यावहारिक रूप से खत्म : चिदंबरम

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 27 Jul 2022 04:10 PM
संप्रग सरकार की ओर से शुरू की गई अच्छी योजना व्यावहारिक रूप से खत्म : चिदंबरम
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी.चिदंबरम ने बुधवार को कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी वाले सिलेंडर की ‘‘ ऊंची’’कीमत योजना को ‘‘पंगु’ बनाने वाली है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पूर्ववर्ती संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (सप्रंग) सरकार द्वारा शुरू की गई यह अच्छी योजना मौजूदा सरकार के ‘‘ असंवेदनशील रुख’’ की वजह से व्यावहारिक रूप से खत्म हो गई है।

चिदंबरम ने कहा कि उज्ज्वला योजना की सफलता का आकलन लाभार्थियों द्वारा सिलेंडर भराने की दर से किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि केवल 25 प्रतिशत लाभार्थी ही साल में एक-दो या तीन सिलेंडर भरवाते हैं, बाकी महीने वे एलपीजी यानी स्वच्छ ईंधन का इस्तेमाल नहीं करते।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘ ये लाभार्थियों में सबसे गरीब परिवार हैं। यह साबित करता है कि सब्सिडी वाले सिलेंडर की ऊंची कीमत (853 रुपये) योजना को पंगु बनाने वाली साबित हो रही है।’’ चिदंबरम ने कहा, ‘‘पूर्ववर्ती संप्रग सरकार द्वारा शुरू की गई अच्छी योजना मौजूदा सरकार के असंवेदनशील रवैये की वजह से व्यावहारिक रूप से खत्म हो गई। सरकार का सब्सिडी पर बोझ वर्ष 2018-19 के 37,209 करोड़ रुपये से घटकर वर्ष 2021-22 में 242 करोड़ पर आ गया है।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav