जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, सैनिक घायल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 27 Jul 2022 08:23 PM
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, सैनिक घायल
ऑडियो सुनें

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में सेना का एक जवान घायल हो गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने कुलगाम के ब्रयीहार्ड कठपोरा में घेराबंदी करके तलाशी अभियान शुरू किया.

उन्होंने कहा कि तलाशी अभियान उस समय मुठभेड़ में बदल गया, जब आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी और सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की. ऐसा प्रतीत होता है कि आतंकवादी मौके से फरार होने में सफल रहे हैं और उनकी धर-पकड़ के लिए तलाशी अभियान जारी है.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu