भाजपा सांसद वरुण गांधी ने बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार से किया सवाल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 28 Jul 2022 07:15 PM
भाजपा सांसद वरुण गांधी ने बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार से किया सवाल

ऑडियो सुनें

पीलीभीत. पीलीभीत से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद वरुण गांधी ने बृहस्पतिवार को ट्वीट कर बेरोजगारी के मुद्दे पर अपनी ही सरकार से सवाल किया. गांधी ने कुछ आंकड़े टैग करते हुए ट्वीट में कहा, “ससंद में सरकार द्वारा दिए गए यह आंकड़े बेरोजगारी का आलम बयां कर रहे हैं. विगत आठ वर्षों में 22 करोड़ युवाओं ने केंद्रीय विभागों में नौकरी के लिए आवेदन दिया जिसमें से मात्र सात लाख को रोजगार मिल सका है.”

उन्होंने अपनी पार्टी की सरकार से सवाल करते हुए इसी ट्वीट में कहा, “जब देश में लगभग एक करोड़ स्वीकृत पद खाली हैं, तब इस स्थिति का जिम्मेदार कौन है?” वरुण गांधी विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर ट्विटर के माध्यम से सरकार से सवाल करते रहे हैं. इससे पहले उन्होंने अग्निपथ योजना तथा किसानों, बेरोजगारों आदि के मुद्दों पर भी सरकार से सवाल किये .

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu