आदिवासियों के अधिकारों को छीनने की साजिश हो रही है: राहुल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 09 Aug 2022 07:29 PM
आदिवासियों के अधिकारों को छीनने की साजिश हो रही है: राहुल
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर मंगलवार को आरोप लगाया कि ‘हम दो, हमारे दो’ के मुनाफे के लिए नए नियम-कानून लाकर आदिवासियों की अधिकारों को छीनने की साजÞशि हो रही है. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘कांग्रेस ने हमेशा आदिवासियों के हकÞ और उनके जल-जंगल-जÞमीन की लड़ाई लड़ी है. ‘हम दो, हमारे दो’ के मुनाफे के लिए नए नियम-कानून लाकर उनके अधिकारों को छीनने की साजÞशि हो रही है.’’ राहुल गांधी ने कहा, ‘‘विश्व आदिवासी दिवस पर, मैं वादा करता हूं, आखिरी दम तक उनको न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ता रहूंगा. जय जोहार.’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu