रायपुर. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अंतर्गत कोरबा- गेवरा दोहरी लाइन सेक्शन के कुसुमुंडा ब्लॉक केबिन में सिग्नलिंग कनेक्टिविटी का कार्य 6 से 8 अप्रैल तक किया जाएगा. इसके कारण तीन स्पेशल ट्रेनें रद्द की गई हैं तथा चार ट्रेनें गंतव्य से पहले समाप्त या रवाना होंगी. वहीं यात्रियों की सुविधा के लिए 6 से 8 अप्रैल तक ट्रेन संख्या 18517 कोरबा- विशाखापट्टनम एक्सप्रेस कोरबा-बिलासपुर के मध्य पैसेंजर के रूप में चलेगी. 6 से 8 अप्रैल तक ट्रेन संख्या 08210 बिलासपुर-गेवरा पैसेंजर और ट्रेन संख्या 08861 गोंदिया- झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी. वहीं 7 से 9 अप्रैल तक ट्रेन संख्या 08862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.
तीन ट्रेनें रद्द, चार गंतत्व से पहले होंगी समाप्त
Author: www.navabharat.news
UPDATED: Wed, 06 Apr 2022 08:59 AM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 JIO IPO ने रचा इतिहास, 1 करोड़ से ज्यादा आवेदन का दावा, जानिए शेयर बाजार का आज का हाल
- 2 महासमुंद में भीषण सड़क हादसा: ट्रक में पीछे से घुसी कार, दो महिलाओं की मौत, तीन घायल
- 3 छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति: IIT, AIIMS, IIM में प्रवेश के बाद मिलेगी सहायता, जानें आवेदन का तरीका
- 4 दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी में सहायक प्रोफेसर के 219 पद, जानें पदों का विषयवार ब्योरा, शुल्क और चयन प्रक्रिया
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By www.navabharat.news
Tags: