मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा ग्राम सिवनी ब्लॉक नवागढ़ में भेंट-मुलाकात के दौरान की गई घोषणाएं

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 11 Nov 2022 05:27 PM
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा ग्राम सिवनी ब्लॉक नवागढ़ में भेंट-मुलाकात के दौरान की गई घोषणाएं
ऑडियो सुनें

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा ग्राम सिवनी ब्लॉक नवागढ़ में भेंट-मुलाकात के दौरान की गई घोषणाएं

1. सिवनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की पदस्थापना की जायेगी.

2. सिवनी के डिपरीपारा में बिजली सब स्टेशन स्थापित किया जायेगा.

3. सिवनी में सर्व सुविधा युक्त मंगल भवन बनवाया जायेगा .

4. संतोषी माता मंदिर में हर साल लगने वाले मेला परिसर में महिला और पुरूषों के लिये प्रसाधन की व्यवस्था की जायेगी .

5. चांपा के पुराना एनएच हसदेव नदी में जर्जर गेमनपुल के नये निर्माण की स्वीकृति हाल ही में दी गई है जिसका निर्माण कार्य तेजी से करवाया जायेगा .

6. कन्हाईबंध में छतराम सूर्यवंशी के घर से नैला फाटक तक पक्की सड़क बनवायेंगे.

7. पाली में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन का निर्माण किया जायेगा .

8. ग्राम बोड़सरा से हाथीटिकरा तक पक्की सड़क बनवाई जायेगी.

9. बोड़सरा तथा मरकाडीह में नवीन पंचायत भवन निर्माण करवाया जायेगा .

10. करमंदी में उचित मूल्य दुकान हेतु भवन निर्माण किया जायेगा .

11. सिवनी हॉस्पिटल में डॉक्टर के पदस्थापना की घोषणा.

मुख्यमंत्री कहा कि पंजाब में प्रदूषण के कारण स्वास्थ्य गत समस्या हो

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात में आम लोगों से संवाद करते हुए कहा कि पंजाब में प्रदूषण के कारण स्वास्थ्य गत समस्या हो रही, पैरा जलाने से बहुत समस्या होती है.  इस समस्या से बचने के लिए उन्होंने गौठान के लिए खेत में बचे पैरा को दान करने अपील की. उन्होंने कहा कि पैरा से गांव के मवेशी को चारा मिलेगा. गौ माता की सेवा होगी. पैरा को जलाना नहीं है. गौठान में दान करना है. हर गौठान को 40 हजार दिया जा रहा है पैरा संकलन व्यवस्था के लिए. मुख्यमंत्री ने लोगों से पैरा दान के लिए संकल्प लिया.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu