किसान जितने सशक्त होंगे, नया भारत उतना ही समृद्ध होगा : प्रधानमंत्री

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sun, 10 Apr 2022 11:19 AM
किसान जितने सशक्त होंगे, नया भारत उतना ही समृद्ध होगा : प्रधानमंत्री
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि देश का किसान जितना सशक्त होगा, नया भारत उतना ही समृद्ध होगा।उन्होंने कहा कि ‘‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’’ और कृषि क्षेत्र से जुड़ी अन्य योजनाएं देश के करोड़ों किसानों को ताकत दे रही हैं।प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘हमारे किसान भाई-बहनों पर देश को गर्व है.ये जितना सशक्त होंगे, नया भारत भी उतना ही समृद्ध होगा.मुझे खुशी है कि पीएम किसान सम्मान निधि और कृषि से जुड़ी अन्य योजनाएं देश के करोड़ों किसानों को नई ताकत दे रही हैं।’इस ट्वीट के साथ उन्होंने कुछ आंकड़े भी साझा किए। मोदी ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 11.3 करोड़ किसानों के खाते में 1.82 लाख करोड़ रुपये सीधे हस्तांतरित किए गए हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news