भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित, स्कूल-कॉलेज बंद…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 14 Dec 2022 03:45 PM
भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित, स्कूल-कॉलेज बंद…
ऑडियो सुनें

तमिलनाडु: नीलगिरि जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में मंगलवार रात से हो रही भारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है, जबकि पटरी पर चट्टान और पेड़ गिरने से रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं। भारी बारिश के मद्देनजर जिला प्रशासन ने बुधवार को स्कूल और कॉलेज में छुट्टी घोषित कर दी है।

रेलवे की एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि इसके अलावा पटरी पर चट्टान और पेड़ गिरने के कारण बुधवार को नीलगिरि माउंटेन रेलवे की सेवाएं रद्द कर दी गईं। भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ है,जिससे रेल मार्ग बाधित हो गया। सूत्रों ने कहा कि कुन्नूर के पास एक स्थान पर पांच मकान ढह गए और टीटीके रोड पर तीन आॅटोरिक्शा समेत कुछ वाहन बारिश के पानी में बह गए।

सूत्रों ने बताया कि ऊटी-कुन्नूर रोड पर एक बड़ा गड्ढा बन गया और ऊटी-कोठागिरी और ऊटी-गुडालूर राजमार्गों पर 10 से अधिक पेड़ गिरने के कारण वाहनों का आवागमन ठप हो गया। राजस्व विभाग व अन्य विभागों के कर्मचारी सड़कों पर गिरे पेड़ों को हटा रहे हैं।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बुधवार पूर्वाह्न 11 बजे तक 303 मिमी बारिश दर्ज की गई। स्थिति को देखते हुए, प्रशासन ने जलाशयों के किनारे रहने वालों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav