युद्ध के आगामी कुछ दिन अहम: जेलेंस्की

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 11 Apr 2022 11:51 AM
युद्ध के आगामी कुछ दिन अहम: जेलेंस्की
ऑडियो सुनें

यूक्रेन. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रविवार रात अपने देश को सचेत किया कि आगामी सप्ताह युद्ध में उतना ही महत्वपूर्ण है, जितना की युद्ध में अब तक हर सप्ताह रहा है। जेलेंस्की ने रात में राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘रूसी बल हमारे देश के पूर्व में और बड़े अभियान चलाएंगे।’’

उन्होंने रूस पर युद्ध अपराध की जिम्मेदारी से भागने की कोशिश करने का आरोप भी लगाया। जेलेंस्की ने कहा, ‘‘जब लोगों में अपनी गलती स्वीकार करने, माफी मांगने, वास्तविकता के अनुसार ढलने और सीखने का साहस नहीं होता, तो वे राक्षस बन जाते हैं और जब दुनिया उन्हें अलग-थलग कर देती है, तो ये राक्षस फैसला करते हैं कि दुनिया को उनके अनुसार ढलना होगा। यूक्रेन यह सब रोकेगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘एक दिन ऐसा आएगा, जब उन्हें सब कुछ स्वीकार करना होगा। उन्हें सच को स्वीकारना होगा।’’

उन्होंने जर्मनी समेत पश्चिमी देशों से यूक्रेन को और मदद मुहैया करने का अनुरोध किया। जेलेंस्की ने बताया कि जर्मन के चांसलर ओलाफ शोल्ज के साथ वार्ता के दौरान उन्होंने इस बात पर चर्चा की कि ‘‘रूस के खिलाफ प्रतिबंधों को कैसे मजबूत करना है और शांति कायम करने के लिए रूस पर कैसे दबाव बनाना है।’’ जेलेंस्की ने कहा, ‘‘ मुझे खुशी है कि जर्मनी का रुख हाल में यूक्रेन के समर्थन में बदला है। मैं इसे पूरी तरह तर्कसंगत मानता हूं।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav