राज्य सरकार के 4 वर्ष पूरे होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ गौरव दिवस मनाया जा रहा है: मुख्यमंत्री

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 17 Dec 2022 01:00 PM
राज्य सरकार के 4 वर्ष पूरे होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ गौरव दिवस मनाया जा रहा है: मुख्यमंत्री
ऑडियो सुनें

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के अवसर पर आज यहां कलेक्ट्रेट चौक स्थित ‘छत्तीसगढ़ महतारी’ की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित उन्हें नमन किया।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार के 4 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आज 17 दिसंबर को पूरे प्रदेश में छत्तीसगढ़ गौरव दिवस मनाया जा रहा है।

नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर, छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष राम गोपाल अग्रवाल भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर जरूरतमंद लोगों को सब्जियों के लंगर स्टॉल से सब्जियों का निःशुल्क वितरण किया।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav