रायपुर: छात्रों के बीच हुई जमकर मारपीट, दर्जनों छात्रों को आई चोटें …

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 20 Dec 2022 12:06 PM
रायपुर: छात्रों के बीच हुई जमकर मारपीट, दर्जनों छात्रों को आई चोटें …

ऑडियो सुनें

रायपुर: रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक नया रायपुर के कोटनी स्थित कलिंगा विश्वविद्यालय में हालात बिगड़ गए. वहां पासआउट सीनियर और जूनियर छात्रों के बीच जमकर मारपीट हुई है. इस मारपीट में 13 से ज्यादा छात्रों को चोटें आई है. घटना के बाद भारी पुलिस बल मौके तैनात किए गए है. वही यूनिवर्सिटी को बंद कर दी गई है. साथ ही हॉस्टल के छात्रों को अपने अपने घर जाने के निर्देश दिए गए. पूरे मामले की जांच मंदिर हसौद थाना पुलिस कर रही है.

गौरतलब है कि इस यूनिवर्सिटी में प्रदेश के अलावा दूसरे राज्यों के छात्र भी पढ़ने आते हैं. इस घटना के बाद अब यहां की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने इस मामले में कुछ भी कहने से मना कर दिया है. यूनिवर्सिटी में आज एक एग्जाम भी होना था, जिसे रदद् कर दिया गया है. पूरे मामले में प्रबंधन की लापरवाही की बात सामने आ रही है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav