राजस्थान में 500 रुपये के गैस सिलेंडर की घोषणा हुई, PM भी महंगाई से त्रस्त जनता की सेवा करें: राहुल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 20 Dec 2022 07:40 PM
राजस्थान में 500 रुपये के गैस सिलेंडर की घोषणा हुई, PM भी महंगाई से त्रस्त जनता की सेवा करें: राहुल
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि राजस्थान में उनकी पार्टी की सरकार ने 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर देने की घोषणा की है और अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी ‘महंगाई से त्रस्त’ जनता की सेवा करनी चाहिए. इन दिनों ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकाल रहे राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘500 रुपये में गैस सिलेंडर देने का राजस्थान की कांग्रेस सरकार का बड़ा ऐलान. यह केंद्र सरकार कीमतों के मुकाबले आधे से भी कम है.’’

उन्होंने तंज कसते हुए कहा, ‘‘प्रधानमंत्री जी, ‘मित्रों’ को मेवा खिलाना बंद कीजिए, महंगाई से त्रस्त जनता की सेवा कीजिए.’’ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गत सोमवार को घोषणा की थी कि उनकी सरकार महंगाई की मार झेल रहे गरीब परिवारों को रसोई गैस का सिलेंडर 500 रुपये में उपलब्ध करवाएगी. गहलोत ने कहा था कि सरकार इस बारे में लाभान्वितों की श्रेणी का अध्ययन करवाकर इसे नए वित्त वर्ष यानी एक अप्रैल से लागू करेगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu