एक साल से भी कम समय में एक लाख किसानों को दिए मुफ्त बिजली कनेक्शन : स्टालिन

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 16 Apr 2022 06:12 PM
एक साल से भी कम समय में एक लाख किसानों को दिए मुफ्त बिजली कनेक्शन : स्टालिन
ऑडियो सुनें

चेन्नई. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने शनिवार को बताया कि उनकी सरकार ने एक साल से भी कम समय में किसानों को बिजली के एक लाख मुफ्त कनेक्शन देकर रिकॉर्ड स्थापित किया है. साथ ही कृषि के मोर्चे पर राज्य की संभावनाओं को बढ़ाने में समान संख्या में रैयतों की भागीदारी सुनिश्चित की है. इसे कम समय में ‘एक बहुत बड़ी उपलब्धि’ करार देते हुए स्टालिन ने कहा कि यह अनूठी उपलब्धि आॅल इंडिया अन्ना द्रविड मुनेत्र कड़गम (अन्नाद्रमुक) के दशक भर के शासन प्रदर्शन से कहीं अधिक है.

मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंंिसग में कहा, “यह कार्य बिजली मंत्री वी सेंथिल बालाजी, टैंजेडको (राज्य के स्वामित्व वाली बिजली उपयोगिता) के अधिकारियों और कर्मचारियों और किसानों के प्रयासों के कारण संभव हुआ है.” मुख्यमंत्री ने कहा ”जब बिजली मंत्री वी सेंथिल बालाजी ने लक्ष्य हासिल करने का प्रस्ताव रखा तो कई लोगों को संदेह था कि क्या किसानों को एक साल में एक लाख मुफ्त बिजली कनेक्शन दिये जा सकते हैं. मुझे भी संदेह हुआ था, लेकिन मंत्री ने साबित कर दिया कि वह लक्ष्य प्राप्त करने में सक्षम हैं.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news