ईडी ने पूर्व प्रधान सचिव राजीव एक्का को तलब किया, 24 मार्च के बाद पेश होने की संभावना

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 15 Mar 2023 12:23 PM
ईडी ने पूर्व प्रधान सचिव राजीव एक्का को तलब किया, 24 मार्च के बाद पेश होने की संभावना
ऑडियो सुनें

रांची: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पूर्व प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का को भ्रष्टाचार के एक मामले में पूछताछ के लिए बुधवार को तलब किया था लेकिन एक्का ने विधानसभा में जारी बजट सत्र के मद्देनजर पेशी से छूट का अनुरोध करते हुए 24 मार्च के बाद पेशी का समय मांगा है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 1994 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी एक्का से संथाल में अवैध खनन मामले में कथित अनियमितताओं के बारे में पूछताछ के लिए ईडी ने उन्हें बुधवार को तलब किया था लेकिन विधानसभा के मौजूदा बजट सत्र का हवाला देते हुए उन्होंने पेशी से छूट का अनुरोध किया और पेशी के लिए 24 मार्च के बाद का समय मांगा।

हालांकि, ईडी की तरफ से इस संबंध में अब तक कोई जवाब नहीं आया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी द्वारा एक वीडियो क्लिप जारी कर एक निजी स्थान पर सरकारी कागजों पर कथित रूप से हस्ताक्षर करने का आरोप लगाए जाने के बाद एक्का को प्रधान सचिव के पद से हटा दिया गया।

ईडी ने राज्य में खनन क्षेत्र में कथित अनियिमतताओं के संबंध में निलंबित आईएएस अधिकारी पूजा ंिसघल से संबंधित धनशोधन मामले में भी एक्का को तलब किया। कथित मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम) घोटाले के साथ धनशोधन रोकथाम अधिनियम के तहत दर्ज अन्य मामले में ईडी ंिसघल की भूमिका की जांच कर रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav