संसद में बोलने की अनुमति मिलेगी तो अपनी बात रखूंगा: राहुल

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 16 Mar 2023 02:04 PM
संसद में बोलने की अनुमति मिलेगी तो अपनी बात रखूंगा: राहुल
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: लंदन में भारतीय लोकतंत्र के संबंध में की गई टिप्पणी को लेकर संसद के दोनों सदनों में जारी हंगामे के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को कहा कि यदि उन्हें संसद में बोलने की अनुमति मिलेगी तो वह इस बारे में अपना पक्ष रखेंगे। राहुल गांधी बुधवार को लंदन से स्वदेश लौटने के बाद बजट सत्र के दूसरे चरण में बृहस्पतिवार को पहली बार संसद पहुंचे।

यह पूछे जाने पर कि सत्ता पक्ष उनके बयान के लिए उनसे माफी की मांग कर रहा है, राहुल ने संसद भवन परिसर में कहा, ‘‘अगर वे मुझे संसद में बोलने की अनुमति देते हैं, तो मैं जो सोचता हूं वह कहूंगा।’’

ज्ञात हो कि संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत से ही सत्ता पक्ष के सदस्य लंदन में राहुल गांधी द्वारा भारतीय लोकतंत्र के संबंध में की गई टिप्पणी को लेकर उनसे माफी की मांग कर रहे हैं।

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विदेशी दौरों के दौरान पूर्व में भारत को लेकर की गई टिप्पणी का हवाला देते हुए भारतीय जनता पार्टी पर पलटवार किया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav