छत्तीसगढ़: खड़े ट्रक से टकराई बाइक, हादसे में मां की मौत, बेटे और बहु की हालत गंभीर..

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 17 Mar 2023 11:08 AM
छत्तीसगढ़: खड़े ट्रक से टकराई बाइक, हादसे में मां की मौत, बेटे और बहु की हालत गंभीर..

ऑडियो सुनें

गौरेल पेंड्रा मरवाही: जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई। वहीं दो की हालत गंभीर बनी हुई है। जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसार, युवक अपनी मां और पत्नी के साथ बाइक में सवार होकर गिरारी गांव जा रहे थे। उसी दौरान अमरपुर के पास सड़क के किनारे ट्रक खड़ा था।

इसी दौरान समाने से एक कार आई जिससे बाइक चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे खड़ी ट्रक में जा भिड़ा।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही युवक की मां बिलसिया बाई की मौके पर ही मौत हो गई।वही युवक और उसकी पत्नी को प्राथमिक उपचार के बाद सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया है।

तीनों गौरेला इलाके के ठेंगाडांड गांव के रहने वाले हैं। वहीं दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पेंड्रा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav