महंगाई काबू में लाने के लिये ब्रिटेन के केंद्रीय बैंक ने नीतिगत दर 0.25% बढ़ाई

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 23 Mar 2023 07:09 PM
ऑडियो सुनें

लंदन. बढ़ती महंगाई को काबू में लाने के इरादे से ब्रिटेन के केंद्रीय बैंक ने बृहस्पतिवार को नीतिगत दर में 0.25 प्रतिशत की वृद्धि की. वैश्विक वित्तीय व्यवस्था में संकट के कारण अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर चिंता के बावजूद बैंक ऑफ इंग्लैंड ने लगातार 11वीं बार प्रमुख ब्याज दर बढ़ाई है.

केंद्रीय बैंक ने बृहस्पतिवार को ब्याज दर 0.25 प्रतिशत बढ़ाकर 4.25 प्रतिशत कर दी. एक दिन पहले बुधवार को अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने भी मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिये नीतिगत दर में 0.25 प्रतिशत की वृद्धि की थी. बढ़ती महंगाई से जहां एक तरफ परिवार का बजट बिगड़ता है, वहीं दूसरी तरफ इससे आर्थिक वृद्धि की रफ्तार धीमी होती है.

इससे पहले, ब्रिटेन की सांख्यिकी एजेंसी ने बुधवार को कहा कि खाने का सामान, कपड़ा तथा बाहर खाना महंगा होने से देश में मुद्रास्फीति फरवरी में बढ़कर 10.4 प्रतिशत पर पहुंच गई. महंगाई के आंकड़े आने से पहले कई विश्लेषकों ने उम्मीद जतायी थी कि बैंक ऑफ इंग्लैंड अमेरिका में दो बैंकों के विफल होने तथा स्विट्जरलैंड के क्रेडिट सुइस में संकट को देखते हुए नीतिगत दर को यथावत रखेगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu