सुदीरमन कप फाइनल्स में भारत मलेशिया, चीनी ताइपै के साथ ग्रुप सी में

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 26 Mar 2023 07:11 PM
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. भारतीय बैडंिमटन खिलाड़ियों को सुदीरमन कप फाइनल्स में पेचीदा ड्रॉ मिला है जिसमें उसे ग्रुप सी में मलेशिया और चीनी ताइपै के साथ रखा गया है . सुदीरमन कप 14 से 21 मई के बीच चीन के सुझोउ में खेला जायेगा . ग्रुप सी में चौथी टीम आस्ट्रेलिया है. भारत ने 2011 और 2017 सुदीरमन कप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया लेकिन पिछले दो सत्र में भारत क्वार्टर फाइनल में भी नहीं पहुंच सका.

भारत ने फरवरी में बैडंिमटन एशिया मिश्रित टीम चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतकर सुदीरमन कप के लिये क्वालीफाई किया था.
इस टूर्नामेंट में 16 टीमें भाग लेंगी जिनमें चीन, डेनमार्क, इंडोनेशिया, थाईलैंड, जापान, दक्षिण कोरिया शामिल है. चीन का सामना ग्रुप ए में डेनमार्क, ंिसगापुर और मिस्र से होगा जबकि इंडोनेशिया ग्रुप बी में थाईलैंड, जर्मनी और कनाडा से खेलेगा . ग्रुप डी में जापान, कोरिया, फ्रांस और इंग्लैंड हैं. हर वर्ग में पांच मुकाबले खेले जायेंगे जिनमें पुरूष एकल, महिला एकल, पुरूष युगल , महिला युगल और मिश्रित युगल शामिल है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu