15 वर्षीय किशोर पर नाबालिग लड़की से बलात्कार करने का आरोप…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 29 Mar 2023 12:39 PM
ऑडियो सुनें

ओडिशा: जाजपुर में 15 वर्षीय एक किशोर द्वारा एक नाबालिग लड़की से कथित रूप से बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि 11 वर्षीय पीड़िता की मां ने बलिचंद्रपुर पुलिस थाने में सोमवार को इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई। यह कथित घटना रविवार को हुई थी।

शिकायतकर्ता ने कहा कि उसकी बेटी रविवार शाम को घर के सामने अपने पड़ोस के एक लड़के के साथ खेल रही थी, तभी लड़का उसे छत पर ले गया और उसने उससे जबरदस्ती की। उसने कहा कि पीड़िता रोते हुए घर आई और उसने अपनी मां को घटना को बारे में बताया। लड़की को तत्काल एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

इसके बाद मां ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पीड़िता की चिकित्सकीय जांच कराई और मामला दर्ज किया। आरोपी मामले के सामने आने के बाद फरार हो गया। बलिचंद्रपुर की प्रभारी निरीक्षक रमाकांता मुदुली ने कहा, ‘‘लड़का अब भी फरार है और हम उसकी तलाश कर रहे हैं।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav