एनएमएसीसी में सितारों से भरी रात : भारतीय और हॉलीवुड हस्तियों ने जमाया रंग

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 02 Apr 2023 08:21 PM
एनएमएसीसी में सितारों से भरी रात : भारतीय और हॉलीवुड हस्तियों ने जमाया रंग
ऑडियो सुनें

मुंबई. नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (एनएमएसीसी) में ‘इंडिया इन फैशन’ शो के शुभारंभ में शनिवार को सितारों की महफिल जमी, जिसमें शाहरुख खान, आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा जोनस और हॉलीवुड अभिनेत्री जेंडाया, अभिनेता टॉम हॉलैंड और पेनेलोप क्रूज सहित सिनेमा जगत की विभिन्न हस्तियां शामिल रहीं.

मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में जियो वर्ल्ड सेंटर में स्थित एनएमएसीसी का शुक्रवार को उद्घाटन किया गया और शनिवार को उद्धाटन समारोह के दूसरे दिन ‘फैशन शो’ शुरू किया गया. हिंदी फिल्म जगत से सलमान खान, शाहरुख खान, उनकी पत्नी गौरी खान और बच्चे सुहाना और आर्यन, करण जौहर, काजोल, आलिया, वरुण धवन, रणवीर सिंह, ऋतिक रोशन, शाहिद कपूर, आदित्य रॉय कपूर, अनन्या पांडे, श्रद्धा कपूर, कृति सैनन और अनुभवी अभिनेत्री रेखा सहित कई अन्य सितारे इस कार्यक्रम में शामिल हुए.

यह प्रदर्शनी 18वीं शताब्दी के बाद से अंतरराष्ट्रीय फैशन के मद्देनजर पारंपरिक भारतीय पोशाक, वस्त्र और शिल्प के विस्तृत प्रभाव को दर्शाती है और इसमें 20वीं तथा 21वीं शताब्दी से भारत से प्रेरित प्रतिष्ठित पश्चिमी परिधान और ‘रेडी-टू-वियर’ डिजाइन शामिल हैं.
इस प्रदर्शनी को भारत में अपनी तरह की पहली प्रदर्शनी के रूप में पेश किया गया और यह प्रदर्शनी समकालीन भारतीय समुदायों में उभरते फैशन और विकास का भी पता लगाएगी.

प्रियंका और उनके पति निक जोनस ने ‘स्पाइडर मैन’ के सह-कलाकार हॉलैंड और जेंडाया, सुपरमॉडल गिगी हदीद, आॅस्कर विजेता अभिनेत्री पेनेलोप क्रूज और संगीतकार अनुष्का शंकर के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मौजूदगी दर्ज कराई. जेंडाया और गिगी दोनों ने इस अवसर के लिए अपनी पोशाक के रूप में साड़ी को चुना.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu