जम्मू कश्मीर: पुलिस ने सांबा में संदिग्ध पैकेट से हथियार और विस्फोटक बरामद किए

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 03 Apr 2023 01:04 PM
जम्मू कश्मीर: पुलिस ने सांबा में संदिग्ध पैकेट से हथियार और विस्फोटक बरामद किए
ऑडियो सुनें

सांबा/जम्मू: जम्मू कश्मीर में सोमवार को सांबा जिले में एक पैकेट से हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। यह पैकेट अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार से ड्रोन के जरिए गिराये जाने की आशंका है। अधिकारियों ने बताया कि राख बरोतिया में रेलवे लाइन के पास सोमवार को तड़के मिले पैकेट में से तीन चीन निर्मित पिस्तौल, कुछ ग्रेनेड, कारतूस तथा अन्य सामान मिला है।

सांबा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सुरेंद्र चौधरी ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘ हमें विजयपुर पट्टी के राख बरोतिया में खेतों में एक संदिग्ध पैकेट पड़े होने की सूचना मिली। हमने तुरंत पुलिस, बम निरोधक दस्ते और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीमों को मौके पर भेजा।’’

अधिकारी ने बताया, ‘‘ पहले यह पता लगाया गया कि पैकेट में आईईडी है या नहीं।’’ उन्होंने बताया कि पैकेट से तीन चीन निर्मित पिस्तौल, छह मैगजÞीन, 48 गोलियां और चार ग्रेनेड समेत अन्य सामान बरामद किया गया है। अतीत की घटनाओं के मद्देनजÞर पुलिस को शक है कि पैकेट को सीमा पार से ड्रोन के जरिए गिराया गया है।

चौधरी ने कहा, ‘‘ ऐसा लगता है कि यह हथियारों की खेप है जिसे (अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार से) ड्रोन के जरिए गिराया गया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ इसमें एक बक्सा है और प्लास्टिक की लंबी रस्सी है जो 50 मीटर लंबी है… ऐसा लगता है कि इसे (ऊपर से) गिराया गया है।’’ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांच के बाद ही सटीक विवरण का पता लगाया जा सकता है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav