टैगोर की सर्वकालिक उत्कृष्ट कृति ‘काबुलीवाला’ में मुख्य भुमिका निभाएंगे मिथुन

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 03 Apr 2023 08:01 PM
टैगोर की सर्वकालिक उत्कृष्ट कृति ‘काबुलीवाला’ में मुख्य भुमिका निभाएंगे मिथुन
ऑडियो सुनें

कोलकाता. बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती रवींद्रनाथ टैगोर की सर्वकालिक उत्कृष्ट कृतियों में शामिल ‘काबुलीवाला’ में मुख्य भूमिका निभाएंगे. ‘काबुलीवाला’ की कहानी अफगानिस्तान के एक पश्तून व फल विक्रेता तथा एक छोटी बच्ची के बीच संबंधों पर आधारित है.

मिथुन ने शनिवार को यहां एक कार्यक्रम से इतर ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि वह किसी भी तरह का दबाव (अतीत में एक अभिनेता द्वारा निभाई गई ऐसी ही भूमिका को लेकर) महसूस नहीं करेंगे और उस चरित्र की व्याख्या करेंगे, जो एक सदी से लाखों बंगाली परिवारों के बीच प्रिय बना रहा है. उन्होंने कहा, ‘‘हां, मैं टैगोर के लेखन में अमर हो चुके रहमत की भूमिका निभाऊंगा और मैंने नोट्स बनाना शुरू कर दिया है. मेरी मानसिक तैयारी शुरू हो गई है. इस काबुलीवाला की अतीत में किसी के द्वारा निभाई गयी भूमिका के साथ कोई समानता नहीं होगी.’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu