अभिनय मेरा पहला प्यार है, लेकिन लेखन जुनून है : दीप्ति नवल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 07 Apr 2023 07:57 PM
अभिनय मेरा पहला प्यार है, लेकिन लेखन जुनून है : दीप्ति नवल
ऑडियो सुनें

कोलकाता. जानी-मानी अभिनेत्री दीप्ति नवल ने कहा है कि अभिनय उनका पहला प्यार है, लेकिन लेखन उनका जुनून है. पिछले साल प्रकाशित हुई नवल की पुस्तक ‘ए कंट्री कॉल्ड चाइल्डहुड : ए मेम्वॉयर’ को अच्छे खासे पाठक मिले हैं. उन्होंने कहा कि वह अगले दो महीने में एक बार फिर लेखन शुरू करने पर विचार कर रही हैं.

भारत में जन्मी 71-वर्षीया अमेरिकी नागरिक नवल एक युवती के काव्य पुस्तक के विमोचन में शामिल होने कोलकाता आई थीं. उन्होंने बुधवार रात ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘मैं 20 साल से संस्मरण लिख रही थी, लेकिन खत्म नहीं कर पाई, लेकिन डेढ़ साल के लॉकडाउन में हालात ने मुझे बैठकर लिखने के लिए मजबूर किया.’’

यह पूछे जाने पर कि क्या वह फिर से लेखन शुरू करेंगी, नवल ने कहा, ‘‘हां मैं अगले दो महीने में तुरंत लेखन शुरू करने वाली हूं. मुझे आशा है कि इस बार कोई महामारी नहीं आएगी और न ही पृथकवास का समय आएगा. मुझे महज लेखन खत्म करने के बजाय अपने लिए गुणवत्तापूर्ण समय भी अधिक निकालना होगा.’’ ‘चश्मे बद्दूर’, ‘कथा’, ‘फ्रीकी चक्र’, ‘अनकही’ जैसी क्लासिक फिल्मों में अभिनय कर चुकीं नवल ने कहा कि वह और भी वेब सीरीज करना चाहेंगी, जो उन्हें अपने 45 साल के कॅरियर में अब करने का मौका मिल रहा है.
उन्होंने कहा, ‘‘हां मुझे वेब सीरीज में काम करना अच्छा लगता है. एक अभिनेता के रूप में मैं सभी रूपों (फिल्म और वेब सीरीज दोनों) में काम करने के लिए तैयार हूं.’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu