प्रदेश मे तेज आंधी के साथ बारिश की चेतावनी…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 08 Apr 2023 12:42 PM
प्रदेश मे तेज आंधी के साथ बारिश की चेतावनी…
ऑडियो सुनें

छत्तीसगढ़ में दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है. आज भी प्रदेश में बादल छाए हुए हैं. वहीं मौसम विभाग ने 13 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. पेंड्रा रोड, कोरबा, बिलासपुर, कबीरधाम, राजनांदगांव, दुर्ग रायपुर और बिलासपुर में तेज आंधी के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. वज्रपात की भी संभावना जताई गई है. प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है.

मौसम विभाग के मुताबिक आज छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है. शुक्रवार को बस्तर में बारिश हुई. वहीं कल सारंगढ़ में सर्वाधिक 38.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया. वहीं, कबीरधाम में न्यूनतम 17.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है. राजधानी रायपुर में 37.6 डिग्री अधिकतम तापमान रहा. यह सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है. बाकी शहरों में भी सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस कम तापमान दर्ज किया गया है.

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक एक द्रोणिका हवा की अनियमित गति मध्य मध्यप्रदेश से दक्षिण तमिलनाडु तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. प्रदेश के वातावरण के निम्न स्तर पर काफी मात्रा में नमी का आगमन लगातार जारी है. एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. वज्रपात और अंधड़ चलने की संभावना है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav