राखी सावंत चुम्बन मामला : मीका ने मामले को रद्द करने के लिए अदालत का किया रुख

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 10 Apr 2023 10:00 PM
राखी सावंत चुम्बन मामला : मीका ने मामले को रद्द करने के लिए अदालत का किया रुख
ऑडियो सुनें

मुंबई. गायक मीका सिंह ने अभिनेत्री राखी सावंत को कथित तौर पर जबरन चुम्बन लेने के 17 साल पुराने मामले को रद्द करने के लिए बंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है. मीका की याचिका में दावा किया गया है कि 2006 के इस मामले को रद्द किया जा सकता है, क्योंकि आरोपी और शिकायतकर्ता ने अपने मुद्दे को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझा लिया है. यह याचिका सोमवार को न्यायमूर्ति ए एस गडकरी और न्यायमूर्ति पीडी नाइक की खंडपीठ के समक्ष सुनवाई के लिए आई.

राखी के वकील आयुष पासबोला ने अदालत को बताया कि प्राथमिकी रद्द करने की सहमति से संबंधित हलफनामा उच्च न्यायालय के रजिस्ट्री विभाग में गुम हो गया और इसलिए उसका पता नहीं चल सका. पीठ ने इसके बाद उन्हें अगले सप्ताह तक नया हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया.

मीका की वकील फाल्गुनी ब्रह्मभट ने कहा कि मामला पिछले 17 सालों से अधर में लटका हुआ है. उन्होंने कहा कि यद्यपि गायक के खिलाफ आरोप-पत्र दायर किया जा चुका है, लेकिन आरोप तय किए जाने बाकी हैं. उन्होंने कहा, “सिंह और सावंत ने मतभेद भुला दिए हैं और अपने मुद्दे सुलझा लिए हैं.’’ वर्ष 2006 में अपने जन्मदिन की पार्टी में मीका ने कैमरों के सामने सावंत को उसकी सहमति के बिना जबरन चूमा था. उन्हें छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu