मुद्राकोष, विश्व बैंक की बैठकों में भाग लेने के लिए सीतारमण वाशिंगटन पहुंचीं

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 10 Apr 2023 10:23 PM
मुद्राकोष, विश्व बैंक की बैठकों में भाग लेने के लिए सीतारमण वाशिंगटन पहुंचीं
ऑडियो सुनें

वाशिंगटन. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष और विश्व बैंक की वार्षिक बैठकों में भाग लेने के लिए सोमवार को यहां पहुंची. इस दौरान वह जी-20 देशों का नेतृत्व करते हुए दुनिया के सामने खड़े ज्वलंत मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श करेंगी. एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रही सीतारमण सोमवार को प्रतिष्ठित पीटरसन इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक्स द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगी.

वह यहां ‘भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती और वृद्धि’ विषय पर एक सभा को संबोधित करेंगी और संस्थान के सदस्यों के साथ बातचीत भी करेंगी. सीतारमण अपनी यात्रा के दौरान जिन प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल होंगी, उसमें अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और विश्व बैंक की वसंत बैठकें, भारत की जी20 अध्यक्षता और जी20 से संबंधित कार्यक्रम के तहत जी20 वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों (एफएमसीबीजी) की दूसरी बैठक की मेजबानी, विश्व बैंक विकास समिति और आईएमएफ समिति का पूर्ण सत्र, वैश्विक अर्थशास्त्रियों और शोध संस्थानों के साथ बातचीत, द्विपक्षीय बैठकें और वैश्विक व्यापार जगत के नेताओं और निवेशकों के साथ गोलमेज बैठकें शामिल हैं.

वित्त मंत्री शनिवार को यहां अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत ंिसह संधू द्वारा उनके सम्मान में आयोजित एक स्वागत समारोह में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करेंगी. वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि जी20 की बैठकों में अभी तक हुई प्रगति की समीक्षा की जाएगी. सीतारमण अमेरिकी वित्त मंत्री जेनेट येलेन से भी मिल सकती हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu