मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में युवक गिरफ्तार

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 20 Apr 2023 12:51 PM
मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में युवक गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

बलिया: बलिया जिले के रेवती थानाक्षेत्र में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्­यनाथ के विरुद्ध सोशल मीडिया पर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्­पणी करने एवं धार्मिक भावना आहत करने के मामले में बृहस्पतिवार को एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) हरेंद्र ंिसह ने बृहस्पतिवार को बताया कि रेवती कस्बा निवासी मोहम्मद अजीम अज्जू ने बुधवार को सोशल नेटर्विकंग साइट फेसबुक पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करने के साथ ही धार्मिक भावना आहत कर दो वर्गो के बीच सद्भाव बिगाड़ने का प्रयास किया।

उन्­होंने बताया कि इस मामले में मोहम्मद अजीम अज्जू के विरुद्ध बुधवार को भारतीय दण्ड संहिता की धारा 295 , 153 ए, 504, 505 (2) एवं सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियमकी धारा 66 में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी मोहम्मद अजीम अज्जू को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया है। एसएचओ ने कहा कि पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav