सोनाक्षी सिन्हा की पहली सीरीज ‘दहाड़’ का मई से ‘प्राइम वीडियो’ पर की जाएगी प्रसारित

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 20 Apr 2023 01:58 PM
सोनाक्षी सिन्हा की पहली सीरीज ‘दहाड़’ का मई से ‘प्राइम वीडियो’ पर की जाएगी प्रसारित
ऑडियो सुनें

मुंबई: अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की सीरीज ‘दहाड़’ 12 मई से ‘प्राइम वीडियो’ पर प्रसारित की जाएगी। कंपनी ने बृहस्पतिवार इसकी घोषणा की। अदाकारा इस सीरीज के साथ डिजिटल दुनिया में कदम रख रही हैं। रीमा कागती और जोया अख्तर द्वारा निर्मित आठ धारावाहिक की इस सीरीज का फरवरी में र्बिलन इंटरनेशनल फिल्म उत्सव-2023 में विश्व प्रीमियर किया गया था।

सोनाक्षी सिन्हा सीरीज में उप-निरीक्षक अंजलि भाटी की भूमिका में नजर आएंगी, जो अपने सहयोगियों के साथ एक निर्मम हत्या के मामले को सुलझाने की कोशिश कर रही हैं। निर्माण कंपनी ‘एक्सेल एंड एंटरटेनमेंट’ और ‘टाइगर बेबी’ के बैनर तले इसका निर्माण किया गया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav