शुरुआती मुकाबलों में खराब प्रदर्शन के बाद केकेआर को खेल का स्तर ऊंचा करना होगा: रॉय

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 25 Apr 2023 08:56 PM
शुरुआती मुकाबलों में खराब प्रदर्शन के बाद केकेआर को खेल का स्तर ऊंचा करना होगा: रॉय
ऑडियो सुनें

बेंगलुरु. कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के आक्रामक बल्लेबाज जेसन रॉय ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के शुरुआती चरण में  टीम के लचर प्रदर्शन की बात को स्वीकार करते हुए मंगलवार को खिलाड़ियों से खेल के स्तर को ऊंचा करने को कहा. आईपीएल खिताब को दो बार जीतने वाली केकेआर की टीम ने शुरुआती सात मैचों में से दो में जीत दर्ज की है.

ंिरकू ंिसह के अलावा टीम के किसी खिलाड़ी के प्रदर्शन में निरंतरता नहीं रही है. रॉय ने पिछले मैच में चेन्नई सुपर ंिकग्स के खिलाफ आक्रामक अर्धशतक जड़ा था तो वहीं मुंबई इंडियंस के खिलाफ वेंकटेश अय्यर ने शतक जड़ा था लेकिन इन दोनों मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा.

रॉय ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘ टीम के अंदर सिर्फ इतनी ही बात हो रही है कि अपनी ओर से पूरा जोर लगाना जारी रखे और खेल का लुत्फ उठाये. खेल के छोटे प्रारूप में हारना बहुत आसान है,  इससे खिलाड़ी आत्मविश्वास खो देते हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें अब अपने खेल के स्तर को ऊंचा करना होगा. हमने अपने आधे मैच खेल लिये  हैं और अब अधिक जोर लगाना होगा. ’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu