राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने नक्सली हमले में जवानों के बलिदान पर गहरा दुःख व्यक्त किया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 26 Apr 2023 08:42 PM
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने नक्सली हमले में जवानों के बलिदान पर गहरा दुःख व्यक्त किया

ऑडियो सुनें

रायपुर. राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन और ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा किये गये बम विस्फोट में पुलिस के जवानों के बलिदान पर गहरा शोक व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की.

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन और ने बलिदानी जवानों को श्रद्धंाजलि देते हुए घटना की कड़ी निंदा की और कहा कि नक्सलियों के राष्ट्र विरोधी मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे. केन्द्र शासन और राज्य शासन समन्वय पूर्वक नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए कटिबद्ध है.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बलिदानी जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है. बघेल ने माओवादियों की इस कायराना हरकत की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि हमारे जवानों की कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगी. उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में हम सब बलिदानी जवानों के परिवारों के साथ हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu