मैराज और गनीमत ने शॉटगन विश्व कप में मिश्रित टीम स्कीट में स्वर्ण जीता

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 30 Apr 2023 09:49 PM
मैराज और गनीमत ने शॉटगन विश्व कप में मिश्रित टीम स्कीट में स्वर्ण जीता
ऑडियो सुनें

काहिरा. अनुभवी निशानेबाज मैराज अहमद खान और युवा गनीमत सेखों ने यहां आईएसएसएफ विश्व कप में स्कीट मिश्रित टीम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का खाता खोला . दोनों ने मैक्सिको के लुई राउल गालार्डो ओलिवरोस और गैब्रियला रौड्रिगेज को 6 . 0 से हराया. इटली को कांस्य पदक मिला.

मैराज का आईएसएसएफ विश्व कप में यह पांचवां पदक है . उन्होंने 30 टीमों के क्वालीफिकेशन दौर में 75 में से 74 अंक बनाये . भारतीय जोड़ी ने मिलकर 150 में से 143 स्कोर किया और शूटआफ में मैक्सिको को 4 . 3 से हराकर शीर्ष पर रहकर फाइनल में पहुंचे .
निर्णायक दौर में मैराज ने 2 . 0 की बढत दिलाई . दूसरी सीरिज में भी उन्होंने परफेक्ट 4 स्कोर किया . आखिरी सीरिज में मैराज के दो निशाने चूके और गनीमत का एक चूका . मैक्सिको की जोड़ी के चारों निशाने चूक गए .

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu