भारतीय मूल की अभिनेत्री एवं लेखिका मीरा स्याल बाफ्टा की फेलोशिप से सम्मानित

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 01 May 2023 08:23 PM
भारतीय मूल की अभिनेत्री एवं लेखिका मीरा स्याल बाफ्टा की फेलोशिप से सम्मानित
ऑडियो सुनें

लंदन. ब्रिटेन में रहने वाली भारतीय मूल की लोकप्रिय अभिनेत्री एवं लेखिका मीरा स्याल को ब्रिटिश एकेडमी आॅफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स (बाफ्टा) की फेलोशिप से सम्मानित किया गया है. ब्रिटेन में फिल्म अथवा टेलीविजन के क्षेत्र में उत्कृष्ट और असाधारण योगदान देने के लिए किसी व्यक्ति को बाफ्टा द्वारा दिया जाने वाला यह सर्वोच्च सम्मान है.

पंजाबी माता-पिता की संतान और इंग्लैंड के वेस्ट मिडलैंड्स क्षेत्र में पली-बढ़ी मीरा स्याल (61) को नाट्य और साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय द्वारा एमबीई और फिर सीबीई से सम्मानित किया गया था.
‘गुडनेस ग्रेशियस मी’ और ‘द कुमार्स एट नंबर 42’ जैसे टेलीविजन शो के जरिए प्रसिद्धि हासिल करने वाली मीरा स्याल ने अभिनेत्री, पटकथा लेखिका और उपन्यासकार के रूप में अपनी विशेष पहचान बनाई है.

लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में 14 मई को बाफ्टा टेलीविजÞन अवार्ड्स समारोह के दौरान उन्हें यह फेलोशिप प्रदान की जाएगी.
मीरा स्याल ने कहा कि वह यह फेलोशिप पाकर बेहद सम्मानित और उत्साहित महसूस कर रही हैं. उन्होंने कहा, ‘‘ मैं कई प्रतिभाशाली कलाकारों के साथ जुड़ने और बाफ्टा को वास्तव में हमारे सभी सृजनात्मक लोगों के लिए एक प्रतिनिधि और उत्सव स्थल बनाने के लिए काम करना जारी रखने की उम्मीद करती हूं. और मैं अपने करियर में उन अवसरों और अनुभवों को पाने के लिए बेहद आभारी हूं.’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu