सुरजेवाला ने बिजली संकट के लिए हरियाण की खट्टर सरकार पर निशाना साधा

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 23 Apr 2022 08:27 PM
सुरजेवाला ने बिजली संकट के लिए हरियाण की खट्टर सरकार पर निशाना साधा
ऑडियो सुनें

चंडीगढ़. कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने शनिवार को हरियाणा सरकार पर निशाना साधते हुए राज्य में ‘बिजली संकट’ के लिए उसे दोषी ठहराया तथा कहा कि भारी बिजली कटौती से लोग पेरशान हो रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि अपर्याप्त बिजली आपूर्ति के कारण किसानों के अलावा, खासकर अम्बाला, यमुनानगर, कुंडली, फरीदाबाद और गुरुग्राम के औद्योगिक क्षेत्र को भी भारी परेशानी उठानी पड़ी है.

सुरजेवाला ने यहां मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा, ‘‘हरियाणा फिलहाल मांग और आपूर्ति के बीच के बड़े अंतर के कारण सबसे खराब बिजली संकट के दौर से गुजर रहा है.’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘लोग हर दिन 12 घंटे या उससे अधिक की अप्रत्याशित बिजली कटौती के साथ भीषण गर्मी में पीड़ित हैं.’’ उन्होंने कहा कि जुलाई और सितंबर के बीच राज्य में बिजली की मांग 12,000 मेगावाट तक पहुंच जाती है और राज्य में बिजली की 3,000 से 4,000 मेगावाट की कमी है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news