छत्तीसगढ़: व्यावसायिक पाठ्क्रम में प्रवेश परीक्षा के लिए कार्यक्रम निर्धारित

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sat, 13 May 2023 07:08 PM
छत्तीसगढ़: व्यावसायिक पाठ्क्रम में प्रवेश परीक्षा के लिए कार्यक्रम निर्धारित
ऑडियो सुनें

रायपुर. छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षण मण्डल द्वारा शैक्षणिक सत्र 2023-24 में राज्य के व्यावसायिक पाठ्यक्रमों- प्री.बीएड, प्री डीएलएड, बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक नर्सिंग में प्रवेश परीक्षा के लिए कार्यक्रम निर्धारित किया गया है.

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल से प्राप्त जानकारी के अनुसार निर्धारित कार्यक्रम अनुसार इन सभी पाठ्क्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन 13 मई से 28 मई तक लिए जाएंगे. त्रुटि सुधार के लिए प्री.बीएड, प्री.डीएलएड, बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक नर्सिंग के लिए 29 मई से 31 मई तक का समय दिया गया है. प्री.बीएड, प्री.डीएलएड के लिए प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि 9 जून तथा बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक नर्सिंग के लिए प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि 16 जून निर्धारित की गई है. प्री.बीएड, प्री.डीएलएड के लिए परीक्षा 17 जून को तथा बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक नर्सिंग के लिए परीक्षा 24 जून को होगी.

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा बजट सत्र के दौरान की गई घोषणा के अनुरूप लिखित परीक्षा के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी प्रतिभागियों से किसी भी प्रकार का परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu