आरसीबी ने रॉयल्स को 112 रन से रौंदा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 14 May 2023 07:34 PM
आरसीबी ने रॉयल्स को 112 रन से रौंदा
ऑडियो सुनें

जयपुर. कप्तान फाफ डुप्लेसी और ग्लेन मैक्सवेल के अर्धशतक के बाद वेन पार्नेल की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग के एकतरफा मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 112 रन से हरा दिया.

इस जीत से आरसीबी ने प्ले ऑफ में जगह बनाने की अपनी उम्मीदें जीवंत रखी हैं। टीम 12 मैच में 12 अंक के साथ पांचवें स्थान पर चल रही है। रॉयल्स भी 12 अंक के साथ छठे स्थान पर हैं लेकिन उसने 13 मैच खेले हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu