केकेआर ने चेन्नई को छह विकेट से हराकर प्लेऑफ की दौड़ को रोमांचक बनाया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 15 May 2023 07:16 PM
केकेआर ने चेन्नई को छह विकेट से हराकर प्लेऑफ की दौड़ को रोमांचक बनाया
ऑडियो सुनें

चेन्नई. सुनील नारायण (15 रन पर दो विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद कप्तान नितीश राणा (नाबाद ) और रिंकू सिंह (54) के बीच 76 गेंद में 99 रन की साझेदारी के दम पर कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में रविवार को यहां चेन्नई सुपरकिंग्स को छह विकेट से शिकस्त दी.

चेन्नई को छह विकेट पर 144 रन पर रोकने के बार केकेआर 18.3 ओवर में चार विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया. केकेआर की 13 मैचों में यह छठी जीत है और टीम 12 अंक के साथ अगर-मगर के प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है. चेन्नई के पास इस मैच को जीत कर प्लेऑफ में जगह पक्की करने का मौका था लेकिन उसे अब इंतजार करना होगा.

गावस्कर ने लिया धोनी का ‘ऑटोग्राफ’
भारतीय क्रिकेट के सबसे महान बल्लेबाजों में से एक सुनील गावस्कर ने रविवार को देश के सबसे सफल क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का ऑटोग्राफ लिया. टेस्ट क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों के सामने 10 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले गावस्कर ने कोलकाता नाइटराइडर्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच यहां खेले गये मैच के बाद धोनी ने अपने सीने के पास शर्ट पर ऑटोग्राफ लिया.

हमें 180 रन बनाने चाहिए थे: धोनी
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच को छह विकेट से गंवाने के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि जब उनकी टीम गेंदबाजी के लिए उतरी तभी उन्होंने अंदाजा लगा लिया था कि टीम को 180 के करीब रन बनाने चाहिए थे. चेन्नई को छह विकेट पर 144 रन पर रोकने के बाद केकेआर ने 18.3 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu