पहलवान वैश्विक मंच पर ले जाएंगे अपना विरोध प्रदर्शन, विदेशों के ओलंपियन से करेंगे संपर्क

नयी दिल्ली. जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार नहीं करने की स्थिति में विदेशों के ओलंपिक पदक विजेताओं और खिलाड़ियों से संपर्क करके अपने आंदोलन को वैश्विक मंच पर ले जाने का फैसला किया है. पहलवानों ने सोमवार को कहा कि आंदोलन को लेकर एक बड़ा फैसला 21 मई के बाद लिया जाएगा. उन्होंने कहा,‘‘ जंतर मंतर पर हमें ऐसा महसूस हो रहा है जैसे कि हमें एक जगह तक सीमित कर दिया गया है. इसलिए हम जितना अन्य स्थानों पर प्रदर्शन करेंगे, लोग हमारी स्थिति को बेहतर समझेंगे.’’

विनेश ने कहा,‘‘आज हमने कनॉट प्लेस जाने और वहां लोगों से बात करने और न्याय के लिए हमारी लड़ाई में उनका समर्थन मांगने का फैसला किया है. हमने ( बृजभूषण के खिलाफ कार्रवाई के लिए) 21 मई की समय सीमा तय की है और अगर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है तो इसके बाद हम अपने आंदोलन को लेकर बड़ा फैसला करेंगे.’’

जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार नहीं करने की स्थिति में विदेशों के ओलंपिक पदक विजेताओं और खिलाड़ियों से संपर्क करके अपने आंदोलन को वैश्विक मंच पर ले जाने का फैसला किया है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button