‘द केरल स्टोरी’ फिल्म के शो के दौरान भाषण, साध्वी समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 18 May 2023 07:09 PM
‘द केरल स्टोरी’ फिल्म के शो के दौरान भाषण, साध्वी समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज
ऑडियो सुनें

जयपुर. जयपुर के विद्याधर नगर थाना क्षेत्र में एक सिनेमा हाल में फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ के शो के बाद साध्वी प्राची के भाषण का एक वीडियो वायरल होने के बाद साध्वी समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. जयपुर पुलिस आयुक्त (उत्तर) राशि डोगरा डूडी ने बताया यह मुकदमा इसलिये दर्ज किया गया है क्योंकि उन्होंने (साध्वी) कुछ इस तरह का भाषण दिया था जिससे सांप्रदायिक सद्भाव बिगड़ने की आशंका रहती है. डूडी ने कहा कि उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के संयोजक और पदाधिकारी से पूछताछ की जायेगी. विद्याधर नगर थाना र्सिकल अधिकारी वीरेन्द्र कुरील ने बताया कि सहायक पुलिस उपनिरीक्षक मदनलाल की शिकायत पर साध्वी प्राची सहित तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई हैं. पुलिस ने बताया वायरल वीडियो 14 मई का बताया जा रहा है. फिल्म के बाद साध्वी ने सामुदायिक विशेष पर टिप्पणी करते हुए सांप्रदायिक भावनाओं को भड़काने का भाषण दिया.

इसके बाद ये सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. इस संबंध में पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक मदनलाल की ओर से बृहस्पतिवार को मामला दर्ज करवाया गया है. पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक मदनलाल ने बताया कि शो पूरा होने के बाद साध्वी प्राची द्वारा सांप्रदायिक भावनाओं को भड़काने वाले भाषण के वीडियो को अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी साझा किया गया.

वायरल वीडियो में साध्वी को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि ‘‘ बेटियों ध्यान दो जरा, ये लोग केवल 32 प्रतिशत हुए हैं. ये हालत बन गए हैं कि रामनवमी का जुलूस तक नहीं निकालने देते. अगर ये 40 फीसदी से ऊपर हो गए तो हमारी बेटियों का निकलना मुश्किल हो जाएगा. सोच लो, फिल्म यही बता रही है. कश्मीर के हालात जानते हो ना कि पांच लाख ंिहदुओं के साथ क्या हुआ? केवल एक से काम नहीं चलेगा पड़ोसियों को भी समझाओ.’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu