भाजपा मेरी पार्टी और परिवार के पीछे पड़ी है, लेकिन हम ड़रते नहीं हैं: ममता बनर्जी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 19 May 2023 07:39 PM
भाजपा मेरी पार्टी और परिवार के पीछे पड़ी है, लेकिन हम ड़रते नहीं हैं: ममता बनर्जी
ऑडियो सुनें

कोलकाता/बांकुड़ा. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा जांच एजेंसियों का इस्तेमाल करके उनकी पार्टी के लोगों और परिवार के सदस्यों को परेशान कर रही है. बनर्जी ने बांकुड़ा में पार्टी की एक रैली को कोलकाता से वीडियो कांफ्रेंस के जरिये संबोधित करते हुए यह बात कही. बनर्जी के इस बयान से पहले, केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने उनके भतीजे तथा तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी को शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में निजाम पैलेस स्थित अपने कार्यालय में शनिवार को तलब किया है.

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा, ”भाजपा हमारी पार्टी के प्रत्येक व्यक्ति तथा मेरे परिवार के पीछे पड़ी है, लेकिन हम उनसे डरते नहीं है.” उन्होंने कहा कि अभिषेक को सीबीआई द्वारा समन भेजे जाने के पीछे भाजपा का हाथ है. बनर्जी ने कहा, ”भाजपा हमारे अभियान की सफलता से भयभीत है.” उन्होंने कहा, ”जबतक भाजपा केन्द्र से बेदखल नहीं हो जाती उसकी निरंकुशता के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी.” गौरतलब है कि बनर्जी को अंत समय में कोलकाता से वीडियो कांफ्रेंस के जरिये रैली को संबोधित करना पड़ा, क्योंकि अभिषेक बनर्जी शनिवार को सीबीआई के समक्ष पेश होने के लिए कोलकाता के लिए निकलना पड़ा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu