इसरो 29 मई को करेगा एनवीएस-01 नौवहन उपग्रह का प्रक्षेपण

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 22 May 2023 09:04 PM
इसरो 29 मई को करेगा एनवीएस-01 नौवहन उपग्रह का प्रक्षेपण
ऑडियो सुनें

बेंगलुरु. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) 29 मई को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से अपने भूस्थिर उपग्रह प्रक्षेपण यान (जीएसएलवी) के जरिए नौवहन उपग्रह ‘एनवीएस-01’ को प्रक्षेपित करेगा. मिशन को 2,232 किलोग्राम वजनी एनवीएस-01 नौवहन उपग्रह को भूस्थिर अंतरण कक्षा (जीटीओ) में तैनात करने के लिए डिज.ाइन किया गया है.

इसरो ने सोमवार को एक बयान में कहा, ”जीएसएलवी-एफ12/एनवीएस-01 मिशन का प्रक्षेपण सोमवार, 29 मई को भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजकर 42 मिनट पर श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के दूसरे लॉन्च पैड से किया जाएगा.” अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि इसके बाद उपग्रह को इच्छित कक्षा में ले जाने संबंधी कवायद की जाएगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu