कोंडागांव में पुलिसकर्मी ने गोली मारकर आत्महत्या की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 28 May 2023 07:29 PM
कोंडागांव में पुलिसकर्मी ने गोली मारकर आत्महत्या की
ऑडियो सुनें

कोंडागांव. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कोंडागांव जिले में रविवार को एक पुलिस कांस्टेबल ने अपनी र्सिवस राइफल से कथित तौर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारी के मुताबिक यह घटना सुबह करीब 10 बजे एक कुटुंब अदालत परिसर में हुई, जहां कांस्टेबल जितेंद्र पटेल सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात थे. घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गया है.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जितेंद्र पटेल ने सुबह करीब 9.30 बजे अपने ड्यूटी स्थान पर सूचना दी, जिसके बाद ड्यूटी पर मौजूद दो अन्य कांस्टेबल नहाने चले गए. अधिकारी ने कहा कि अचानक उन्होंने गोली चलने की आवाज सुनी और जितेंद्र को अदालत परिसर के एक कमरे में खून से लथपथ पाया.

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. आत्महत्या करने के कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है. ’’ जितेंद्र पटेल तीन साल पहले ही पुलिस बल में शामिल हुआ था. पिछले महीने ही उसकी शादी हुई थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu