स्मृति लोप से बचना है तो बढ़ती उम्र में खूब खाएं खट्टे फल, सोयाबीन, डार्क चॉकलेट, प्याज, चेरी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 30 May 2023 10:27 PM
स्मृति लोप से बचना है तो बढ़ती उम्र में खूब खाएं खट्टे फल, सोयाबीन, डार्क चॉकलेट, प्याज, चेरी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कुछ फलों व सब्जियों में पाए जाने वाले पोषक तत्व फ्लेवनॉल की कमी बढ.ती उम्र में स्मृति लोप का कारण बन सकती है. एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई है. अमेरिका के कोलंबिया विश्वविद्यालय और ब्रिघम एंड वीमन हॉस्पीटल के नेतृत्व में यह शोध किया गया. शोध में कहा गया कि यह उस विचार का समर्थन करता है कि जैसे विकासशील मस्तिष्क को उचित विकास के लिए विशिष्ट पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है, ठीक उसी प्रकार उम्र बढ.ने पर भी मस्तिष्क को इष्टतम स्वास्थ्य के लिए विशिष्ट पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है.

फ्लेवनॉल मुख्य रूप से संतरा, मौसमी, नींबू, अंगूर जैसे खट्टे फलों, सोयाबीन, चेरी, रसबेरी, डार्क चॉकलेट, प्याज, लाल पत्तागोभी और रेड वाइन में प्रमुख रूप से पाया जाता है. फ्लेवोनॉयड्स एक प्राकृतिक पदार्थ है, जो पौधों जैसे कि फलों और सब्जियों में पाया जाता है. फ्लेवनॉल फ्लेवोनोइड्स का एक वर्ग है. फ्लेवनॉल में एंटीकैंसर, एंटीऑक्सिडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं.

यह अध्ययन ‘प्रोसीडिंग्स ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज’ (पीएनएएस) में प्रकाशित किया गया. अध्ययन में पाया गया कि सामान्य रूप से उम्र बढ.ने के कारण होने वाले स्मृति ह्रास का पता लगाने के लिए डिजाइन किए परीक्षणों में पाया गया कि बुजुर्गों में फ्लेवनॉल की कमी है. जब 60 साल से ज्यादा उम्र के इन बुजुर्गों को फ्लेवनॉल युक्त आहार प्रदान किया गया तो इन परीक्षणों में उनके प्रदर्शन में सुधार नजर आया.

कोलंबिया विश्वविद्यालय में तंत्रिका मनोविज्ञान के प्रोफेसर और अध्ययन के सह-प्रमुख एडम ब्रिकमैन ने कहा, ह्लअध्ययन में शामिल निम्न-फ्लेवनॉल आहार वाले प्रतिभागियों के बीच पर्याप्त सुधार था और वृद्ध वयस्कों में संज्ञानात्मक कार्य में सुधार के लिए फ्लेवनॉल-समृद्ध आहार या पूरक आहार का उपयोग करने से सुधार की संभावना बढ.ी है.ह्व

प्रयोगशाला में पिछले अध्ययनों ने उम्र से संबंधित स्मृति लोप को मस्तिष्क के हिप्पोकैम्पस के भीतर एक विशिष्ट क्षेत्र में परिवर्तन से जोड़ा और दिखाया कि फ्लेवनॉल ने इस मस्तिष्क क्षेत्र में कार्य में सुधार किया. चूहों में किए गए अतिरिक्त शोध में पाया गया कि फ्लेवनॉल में एक विशेष जैवसक्रिय पदार्थ ‘एपिकेटचिन’ , हिप्पोकैम्पस में न्यूरॉन्स और रक्त वाहिकाओं के विकास को बढ.ाकर स्मृति में सुधार करता है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu